UP News: प्रदेश और प्लेन चलाने वाले में समानता दिख रही… जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज – INA

ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया. एयरपोर्ट की पार्किंग तालाब बन गई. इससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की पार्किंग में जलभराव के वीडियो सामने आने पर जल निकासी व्यवस्था और इंजीनियरिंग सवाल खड़े हो गए. इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला.
अखिलेश ने कहा, एयरपोर्ट बना रहे तो पानी भर गया, हाईवे बना रहे तो गड्ढे बन गए. इसके बाद उन्होंने एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस को इससे जोड़ते हुए तंज कसा कि प्रदेश चलाने वाले और प्लेन चलाने वाले में हमें समानता दिख रही है. फ्लाइट टर्बुलेंस घटना के बारे में हम आपको आगे बताएंगे. उससे पहले बात करते हैं अखिलेश यादव के सरकार पर हमलों को लेकर.
ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा
मानसून सत्र को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में जवाब देने के लिए सरकार जो समय-सीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है. दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा. सच तो ये है कि भाजपा चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए. वो तो सत्र का समापन करने के लिए उतावली है. जिम्मेदारी और जवाबदेही समय की किसी शर्त से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के तर्क से निभाई जाती है.
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says, “They want to bring the FCRA bill to suppress the minorities. They want to bring it only to serve their own interests…You are constructing airports where there is waterlogging today, and expressways have potholes. So, what pic.twitter.com/2CbuMNONcW
— ANI (@ANI) August 12, 2026
देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है
उन्होंने कहा कि ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है बल्कि भगवान और इंसान दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है. देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है! अब बात करते हैं एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की.
4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गई थी. फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे. इस घटना के बाद दोनों पायलटों का डोप टेस्ट किया गया. इसमें पायलट-इन-कमांड का शुरुआती टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया. इसके बाद सैंपल को पुष्टि के लिए एक तय लैब में भेजा गया. सूत्रों ने पुष्टि की है कि टेस्ट में मारिजुआना (गांजा) की मौजूदगी का पता चला है.
प्रदेश और प्लेन चलाने वाले में समानता दिख रही… जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,