यूपी – कुदरत का कहर: ‘400 बीघा फसल डूबी’, उजड़ गए शादी के अरमान, SDM बोले- खाली जमीन पर है पानी, किसानों का छलका दर्द – INA

औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र से निकली पांडु नदी का पानी उफान पर है। तिरकों, गैली, ढिपरा, बर्रु सहित अन्य छह से ज्यादा गांवों के 400 बीघा से ज्यादा खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हैं। किसान प्रशासन लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एक किसान की बेटी के अगले माह हाथ पीले होने हैं।



अब फसल डूबने से बिटिया की शादी के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों ने बताया कि बेला से लक्ष्मीरामपुरवा की तरफ जाने वाले पांडु नदी पुल उफनाई है। इसका पानी आसपास खेतों में बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल की थी जो पानी डूबी हुई है। कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button