Sport : ये हैं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं स्टार क्रिकेटर्स #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी, जिसकी वजह से भारतीय टीम के लिए ये काफी अहम होने वाली है. इस सीरीज में वैसे तो भारत को ही फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन मेजबानों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. भारतीय बल्लेबाज तो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते ही हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला श्रीलंकाई बल्लेबाज कौन है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 बल्लेबाज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं.

5- सनथ जयसूर्या

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर सनथ जयसूर्या का नाम आता है. जयसूर्या ने 1993 से 2001 के बीच भारत के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में 67 के औसत और 67.19 की स्ट्राइक रेट से 938 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 सतक और 2 अर्धशतक लगाए. एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए.

4- एंजेलो मैथ्यूज

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में एंजेलो मैथ्यूज का नाम आता है. मैथ्यूज ने 2009 से 2022 के बीच श्रीलंका के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 35.03 के औसत और 53.26 की स्ट्राइक रेट से 1051 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 122 चौके और 16 छक्के निकले.

3- अरविंद डी सिल्वा

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अरविंद डी सिल्वा का नाम आता है. इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 1985 से 1999 के बीच 19 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 32 पारियों में 41.73 और 48.24 की स्ट्राइक रेट से 1252 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. 136 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.

2- कुमार संगकारा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा का नाम आता है. संगकारा ने 2001 से 2015 के बीच श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 52 के औसत और 51.34 की स्ट्राइक रेट से 1352 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक निकले और 2 अर्धशतक भी आए. उन्होंने 162 चौके और 3 छक्के लगाए.

1- महेला जयवर्धने

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज है. जयवर्धने ने 1997 से 2010 के बीच भारत के खिलाफ 18 मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 67.48 के औसत और 55.90 की स्ट्राइक रेट से 1822 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक निकले और 8 शतक आए. वह एक बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 210 चौके निकले और 7 छक्के आए.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजटेस्टपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1महेला जयवर्धने18281,82267.4855.90682107
2कुमार संगकारा17281,35252.0051.34521623
3अरविंद डी सिल्वा19321,25241.7348.245313610
4एंजेलो मैथ्यूज17301,05135.0353.263412216
5सनथ जयसूर्या101693867.0067.19321157

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में फिर हारने पहुंची पाकिस्तान टीम! भारतीय फैंस इस चैनल पर देख सकेंगे ENG VS PAK टेस्ट सीरीज के मुकाबले

ये हैं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं स्टार क्रिकेटर्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button