Sport : बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास #INA

AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बांग्लादेश के सामने अपने ही घर में शर्मसार हो गई है. वो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए मात्र 198 रनों पर ढेर हो गई है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. वहीं इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट लेकर कमर तोड़ दी है. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 53 ओवर में 198 पर ढेर करने के बाद अब तक बांग्लादेश की टीम 6 ओवर में बगैर विकेट खोए 24 रन बना चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

दरअसल, जैसे ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस मुकाबले में बांग्लादेश के सामने 198 रनों पर ऑलआउट हो गई. वैसे ही उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बता दें कि, 198 रन टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले सबसे कम स्कोर 2017 में मीरपुर में 217 था. अब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के सामने 198 पर ढेर हो गई.

हसन महमूद ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर

हसन महमूद ने इस मैच में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. उन्होंने पहली पारी में कुल 17 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर डाले. इस दौरान महमूद ने कुल 55 रन खर्च किए और 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. हसन ने टीम को पहला विकेट दिलाया और जेक वेदराल्ड को लिटन दास के हाथों 23 रन पर पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद हसन ने ट्रेविस हेड 22 को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिया. हसन को तीसरी सफलता कैमरून ग्रीन (13) के रूप में मिला. इसके बाद उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट कर उन्होंने अपनी चौथी विकेट हासिल की. हसन ने पांचवां शिकार मिचेल स्टार्क को बनाया. इसके बाद उन्होंने अपना छठवां विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में हासिल कर 6 विकेट पूरे किए. 

स्टीव स्मिथ ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए. उन्होंने टीम की लाज बचाई. स्मिथ ने नंबर 4 पर आकर कुल 109 बॉलों का सामना किया और 7 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टीम को कोई अन्य बल्लेबाज 23 रनों से आगे भी नहीं बढ़ पाया और टीम 200 से कम रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. 

टेस्ट में बांग्लादेश पेसर्स के बेस्ट बॉलिंग फिगर्स

6/27 – शहादत हुसैन बनाम साउथ अफ्रीका, मीरपुर, 2008
6/46 – एबादत हुसैन बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2022
6/55 – हसन महमूद बनाम ऑस्ट्रेलिया, डार्विन, 2026*
6/64 – तस्कीन अहमद बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2024
6/71 – रोबिउल इस्लाम बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2013
6/81 – मंजुरल इस्लाम बनाम जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2001

ऑस्ट्रेलिया के लिए घर पर पहली पारी का सबसे कम टोटल

85 बनाम साउथ अफ्रीका, होबार्ट, 2016
98 बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2010
127 बनाम पाकिस्तान, सिडनी, 2010
152 बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2025
195 बनाम भारत, मेलबर्न, 2020
198 बनाम बांग्लादेश, डार्विन, 2026*

टेस्ट में BAN के सबसे ज़्यादा 5 विकेट लेने वाले पेसर

4 – शहादत हुसैन (38 मैच)
3 – हसन महमूद (15 मैच)*
2 – रोबिउल इस्लाम (9 मैच)
2 – नाहिद राणा (12 मैच)

ये भी पढ़ें : ‘ये भगवान की इच्छा थी…’ कपिल देव की तरह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे हरभजन सिंह फिर कैसे बन गए स्पिनर, जानिए पूरी कहानी

बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button