UP News: गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 50 मिनट में.. 72 KM के रूट पर बनेंगे 29 स्टेशन, देखें नमो भारत का पूरा रूट – INA

Ghaziabad-Jewar Airport Rapid Rail: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक लोगों की पहुंच को तेज, सुगम और आसान बनाने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित ‘नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर’ (RRTS) को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. इस 72.44 किलोमीटर लंबे विशाल कॉरिडोर में क्षेत्रीय रैपिड ट्रेन (नमो भारत) के साथ-साथ स्थानीय मेट्रो सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. यह प्रोजेक्ट गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को सीधे आपस में जोड़ेगा.

एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह कॉरिडोर मौजूदा ‘दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ के गाजियाबाद स्टेशन से शुरू होकर सीधे जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा.

  • कुल लंबाई: 72.44 किलोमीटर
  • एलिवेटेड हिस्सा: 71.5 किलोमीटर (हवा में पिलर्स पर)
  • भूमिगत हिस्सा: 1.29 किलोमीटर

एक ही ट्रैक पर चलेंगी नमो भारत और मेट्रो: जानिए सभी स्टेशनों की सूची

इस रूट पर कुल 29 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 11 स्टेशन ‘नमो भारत’ (रैपिड रेल) के लिए होंगे और 18 स्टेशन लोकल ‘मेट्रो’ सेवाओं के लिए होंगे. इससे दिल्ली-NCR के यात्रियों को दूरगामी रैपिड सफर के साथ-साथ स्थानीय आवाजाही का फायदा भी मिलेगा.

  1. 11 नमो भारत (RRTS) स्टेशन:
  2. गाजियाबाद (दक्षिण)
  3. ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2
  4. ग्रेटर नोएडा सेक्टर-3
  5. ग्रेटर नोएडा सेक्टर-12
  6. सूरजपुर
  7. अल्फा-1
  8. इकोटेक-6
  9. दनकौर
  10. यीडा नॉर्थ (सेक्टर-18)
  11. यीडा सेंट्रल (सेक्टर-21)
  12. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

18 लोकल मेट्रो स्टेशन

सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा सेक्टर 16सी, इकोटेक 12, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सेक्टर-4), ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10, नॉलेज पार्क 5, पुलिस लाइंस सूरजपुर, इकोटेक-2, नॉलेज पार्क-3, ओमेगा-2, फाई-3, इकोटेक-1ई, इकोटेक-8, दादुपुर, जुनेदपुर, यीडा सेक्टर-17, यीडा सेक्टर-15 और यीडा सेक्टर-33.

ये भी पढ़ें: क्या है शहीद भगत सिंह की टोपी का किस्सा, किसने खींची थी ये तस्वीर? भतीजे ने बताई अनसुनी कहानी

180 KM/h की रफ्तार, 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरी

प्रस्ताव के अनुसार, इस कॉरिडोर पर ट्रेनों की अधिकतम परिचालन गति (Operating Speed) 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इससे गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर महज 40 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा. फिलहाल, यह पूरी योजना विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के स्तर पर है. यानी रूट, स्टेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर अभी अंतिम अध्ययन और सरकारी स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

दिल्ली-गुरुग्राम-बावल कॉरिडोर अब राजस्थान तक बढ़ेगा

इसके अलावा NCRTC ने दिल्ली-एनसीआर कनेक्टिविटी को लेकर एक और बड़ी राहत दी है. दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर को बावल से आगे राजस्थान के बहरोड़ तक बढ़ाने की मंजूरी एनसीआर प्लानिंग कमेटी से मिल चुकी है.

बावल से बहरोड़ दूरी: 36 किलोमीटर

  • नए स्टेशन: 4 स्टेशन प्रस्तावित
  • अनुमानित लागत: करीब 8,000 करोड़
  • यात्रा समय: 36 किमी का सफर मात्र 24 मिनट में पूरा होगा.

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 50 मिनट में.. 72 KM के रूट पर बनेंगे 29 स्टेशन, देखें नमो भारत का पूरा रूट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button