Sport : 'राजकुमारी बनना बंद करो स्टीव स्मिथ…' बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, तो चिल्लाने लगे फैंस #INA

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैदान पर आलोचना का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से पहला टेस्ट मैच डार्विन में खेला जा रहा है. इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ को साइट-स्क्रीन के पास कैमरामैन या मूवमेंट से परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने खेल को रोक दिया. ऐसे में देरी होने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस नाराज होकर चिल्लाने लगे. दर्शकों ने स्टीव स्मिथ से कहा कि वह राजकुमारी बनना बंद करें और बल्लेबाजी करें.
स्टीव स्मिथ ने साइट-स्क्रीन के पास मूवमेंट की वजह से रोका था खेल
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी. ऑस्ट्रेलिया की हालत बहुत खराब थी. स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो साइट-स्क्रीन के पास कोई कैमरामैन या मूवमेंट था, जिससे स्मिथ को परेशानी हो रही थी. उन्होंने खेल रोक दिया और ग्राउंड स्टाफ से उसे ठीक करने को कहा.
फैन ने स्टीव स्मिथ को किया स्लेज
खेल में देरी हो रही थी, जिससे फैंस भीड़ से चिल्लाने लगे. एक फैन ने कहा, “बस गेंद पर मारो यार, राजकुमारी बनना बंद करो. तुम खेल से बड़े नहीं हो, स्टीव, इससे निपटो.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें स्मिथ की प्रतिक्रिया और फैन की सरेआम स्लेज साफ सुनाई दे रही है. दर्शकों ने भी इसके मजे लिए.
🚨Stop being a princess – Fan sledges Steve Smith after he holds up play due . sight screen issue🤯
Fan from the stands said :🗣️
“Just hit the damn thing Smudge, stop being a princess. You are not bigger than the game. Steve, deal with it”
The fan requested Smith . resume… pic.twitter.com/7edsTAU78b
— Akshat (@Cricketmythos) August 13, 2026
यह भी पढ़ें: ‘गेंद बल्ले पर लगी मैं मैदान से बाहर जाने वाला था, लेकिन अंपायर ने बचाया…’, स्टीव स्मिथ के Not Out पर खड़ा हुआ विवाद
198 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम इतने कम स्कोर पर ढेर हुई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने थोड़ी लड़ाई लड़ी और 71 रन बनाए. इस दौरान स्टीव स्मिथ आउट होने से भी बचे. हालांकि उन्हें नॉटआउट दिए जाने पर एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है. दरअसल, गेंद स्मिथ के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी थी और विकेटकीपर ने कैच पकड़ा था, लेकिन फील्ड अंपायर के बाद बांग्लादेश ने जब DRS लिया तब भी स्मिथ को नॉटआउट करार दिया गया. दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने भी माना कि गेंद बल्ले पर लगी थी और वह मैदान से बाहर जाने वाले थे. स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका.
“Did you nick that?”
“I think so, yeah.”Watch Steve Smith’s full press conference after day one of #AUSvBAN: https://t.co/UPFVhNe5II pic.twitter.com/hzoOHz4xVR
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 13, 2026
बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर
वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने एक विकेट पर 96 रन बना लिए हैं.
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज
'राजकुमारी बनना बंद करो स्टीव स्मिथ…' बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, तो चिल्लाने लगे फैंस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,