यूपी – Varanasi Airport: लंदन एयरपोर्ट की तरह बायोमेट्रिक कैमरे, दुबई जैसी कॉन्टेक्टलेस सिक्योरिटी; एआई की पैनी नजर – INA

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के साथ ही यहां सुरक्षा व्यवस्था का स्वरूप भी बदलने की तैयारी है। नए और विस्तारित एयरपोर्ट परिसर में लंदन और दुबई एयरपोर्ट की तरह स्मार्ट सर्विलांस, ऑटोमेटेड स्क्रीनिंग, बायोमेट्रिक पहचान, एक्सेस कंट्रोल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा। नए एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों की संख्या घटेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जल्द ही सुरक्षा को लेकर नए निर्देश जारी होंगे। अभी एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए स्वीकृत बल में एक कमांडेंट, तीन असिस्टेंट कमांडेंट, 12 इंस्पेक्टर समेत सब इंस्पेक्टर और अन्य रैंक के जवान समेत कुल 450 कर्मचारी शामिल हैं।


वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत नई टर्मिनल बिल्डिंग, टनल और रनवे बनाया जा रहा है। यह सभी काम दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद यात्री क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में एयरपोर्ट पर सालाना 39 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। जबकि विस्तारीकरण के बाद यह संख्या बढ़ कर एक करोड़ यात्री प्रतिवर्ष होगी। इतनी बड़ी संख्या पर बारीकी से नजर रखने के लिए हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; ईएसआईसी अस्पताल का हाल: पांच महीने से सिर दर्द और बुखार की दवा ही नहीं, ब्लड टेस्ट के लिए भी भटक रहे मरीज


Credit By Amar Ujala

Back to top button