दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब कैमरों से कटेंगे चालान:ANPR कैमरों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान सिस्टम से जोड़ा गया, एक हजार से अधिक चालान जारी- INA NEWS

नई दिल्ली। दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस- वे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब तकनीक के जरिए शिकंजा कसा जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक्सप्रेस-वे पर लगाए गए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों को अपने ई-चालान सिस्टम से जोड़ दिया है। इस एकीकरण के बाद कैमरों में दर्ज होने वाले यातायात उल्लंघनों का डेटा सीधे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रवर्तन केंद्र तक पहुंचने लगा है। एक हजार से अधिक नोटिस-चालान जारी एडिशनल सीपी विजयंत गोयल आर्या ने बताया कि ANPR और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए सड़क अनुशासन बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने का लक्ष्य है। फिलहाल इस व्यवस्था से निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है और अब तक 1,000 से अधिक चालान व नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ओवर स्पीडिंग के अलावा एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भी ANPR प्रणाली से पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इससे पहले द्वारका एक्सप्रेस-वे के कैमरों को भी ई-चालान सिस्टम से जोड़ा जा चुका है, जिससे राजधानी से जुड़ने वाले हाई-स्पीड कॉरिडोर पर डिजिटल निगरानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button