खबर शहर , Agra News: गाली-गलौज के विरोध पर भाभी का सिर फोड़ा – INA

बाह। नरहोलीपुरा गांव में नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की दोपहर रिंकी के साथ उसके देवर ने मारपीट कर दी, जिससे हाथ में पहने कड़े के प्रहार से उनका सिर फूट गया। घायल ने पुलिस को बताया कि पति दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। वह घर पर बच्चों के साथ रहती हैं। देवर आए दिन गाली-गलौज करता है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button