खबर शहर , Agra News: एआरवी की 15 हजार वाइल आईं, 200-200 सीएचसी पर पहुंचाईं – INA

आगरा। स्वास्थ्य विभाग को एंटी रेबीज वैक्सीन की 15 हजार वाइल प्राप्त हो गई हैं। इनको केंद्रीय औषधि भंडार में सुरक्षित रखा गया है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200-200 वाइल भेजी गई हैं।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते सप्ताह से एआरवी की कमी चल रही थी। ऐसे में शासन ने 15 हजार वाइल भेज दी हैं। ये 60 हजार मरीजों के लिए पर्याप्त हैं। इनको कोल्डचेन में रखा गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में 200-200 वाइल भेजी हैं। . चरणबद्ध भेजी जाएंगी।

…………

बिचपुरी में नहीं लगी एआरवी

बिचपुरी। सीएचसी बिचपुरी में बुधवार को ही एआरवी खत्म हो गए थे। इससे बृहस्पतिवार को यह नहीं लगाई जा सकी। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में एआरवी लगवानी पड़ी। अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पांच मरीजों को एआरवी लगाई गई थी, स्टॉक खत्म होने पर बृहस्पतिवार को सेवा नहीं दी जा सकी। रुनकता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लंबे समय से एआरवी की सुविधा नहीं मिल रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button