खबर शहर , Agra News: प्रदर्शनी में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभाग – INA

शमसाबाद। बृज शक्ति, बृज प्रांत के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद में प्रागण में ग्राम परी के अंतर्गत मां की रसोई-घर का स्वाद एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओमकरण अवनीश, विकासखंड अधिकारी प्रेमपाल सिंह पूर्व डिप्टी चेयरमैन कंचन गुप्ता, अवनीश कांत गुप्ता, अनुभा गुप्ता, डॉ. सीमा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीप्ती पाठक, डॉ. गरिमा गुप्ता, पूनम मित्तल आदि मौजूद रहे।