खबर शहर , Agra News: राष्ट्रवीर की शौर्यगाथा से गूंजा ताजगंज, 51 झांकियों ने मोहा मन – INA

आगरा। ताजगंज में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समिति ने 42वीं शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल 51 झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह और जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रवीर की शौर्यगाथा से गूंज उठा।
शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के उप सभापति रविंद्र सिंह राठौर, यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर और युवा नेता रविकांत दुबेश ने किया। समिति अध्यक्ष बबलू पहलवान ने बताया कि राठौर मंदिर पर हवन और ध्वजारोहण के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। शोभायात्रा में राष्ट्रवीर दुर्गादास के जीवन को दर्शातीं 51 झांकियां, दो बैंड, छह घोड़े और खाटू नरेश बाबा का डोला शामिल रहा।
यह शोभायात्रा ताजगंज से पुरानी मंडी चौराहे तक गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ। युवा नेता प्रदीप राठौर ने आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर रेलवे स्टेशन करने की मुख्यमंत्री से की है। इस दौरान राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र राठौड़, महामंत्री सुरेंद्र राठौर, प्रतीक राज राठौर, पार्षद हेमेंद्र गुड्डू, रामकेश राठौर, राजेश फौजी, सुशील राठौर, विनोद राठौर, राजकुमार, अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद