खबर शहर , Agra News: बदले रूट से चली प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन – INA

आगरा। अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग कार्य के चलते प्रयागराज-वेरावल विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को बदले मार्ग से संचालित हुई। ट्रेन का ईदगाह स्टेशन पर प्रस्तावित ठहराव बरकरार रहा, जिससे आगरा के यात्रियों को सुविधा मिली।