Sport : IND vs SL Test : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट #INA

IND vs SL Test : भारत और श्रीलंका की टीमों का क्रिकेट इतिहास काफी पुराना है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1982 में खेला गया था. चेन्नई जो उस समय मद्रास ने नाम से जाना जाता था, वहां के एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 17 से 21 सितंबर तक पहला टेस्ट मैच खेला गया था. ये मुकाबले इन दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था.
तब से अब तक इन दोनों देशों के बीच लगातार टेस्ट क्रिकेट खेला जाता रहा है. अब एक बार फिर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त और दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाने वाला है.
All in readiness in Galle for the #SLvIND Test Series 🏆
Captain Shubman Gill and #TeamIndia are all set 🏟️ pic.twitter.com/58Yo7gb3yT
— BCCI (@BCCI) August 14, 2026
इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच इतिहास में जब-जब टेस्ट मैच खेला गया है, तब-तब कुछ खिलाड़ी ऐसे सामने आए, जिन्होंने बल्ले के साथ रनों का अंबार लगाया और भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
इन खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़. सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शुमार है. तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकिल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज
भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ वैसे तो कई इंडियन बैटर्स ने शतक लगाए हैं. लेकिन आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगानए हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद अजहरुद्दीन, चेतेश्वर पुजारा, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और मोहिंदर अमरनाथ जैसे बल्लेबाज शामिल हैं.
The first of 100 international centuries 💯#OTD in 1990, @sachin_rt announced his arrival with a flawless 1️⃣1️⃣9️⃣* against England in Manchester, batting out the final day . pull off a crucial match-saving draw 👏👏#TeamIndia pic.twitter.com/Cwp1tDINd8
— BCCI (@BCCI) August 14, 2026
1 – सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1990 से लेकर 2010 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 25 मैचों की 36 पारियों में कुल 9 शतक लगाए हैं.
2 – विराट कोहली
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2015 से लेकर 2022 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों की 18 पारियों में कुल 5 शतक लगाए हैं.
3 – वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. सहवाग ने 2005 से लेकर 2010 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों की 18 पारियों में कुल 5 शतक लगाए हैं.
4 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. अजहर ने 1985 से लेकर 1999 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 17 मैचों की 23 पारियों में 5 शतक लगाए हैं.
5 – चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं. पुजारा ने 2015 से लेकर 2017 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 7 मैचों की 11 पारियों में 4 शतक जड़े हैं. पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.
6 – नवजोत सिंह सिद्धू
भारत के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के छठवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1993 से लेकर 1997 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों की 13 पारियों में 4 शतक जड़े हैं. उन्होंनें भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से श्रीलंका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 935 रन बनाए.
7 – शिखर धवन
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज हैं. धवन ने 2015 से लेकर 2017 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों की 10 पारियों में 3 शतक जड़े हैं.
8 – सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्टार कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गांगुली भारत के आठवें बल्लेबाज हैं. गांगुली ने 1997 से लेकर 2008 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 14 मैचों की 24 पारियों में 3 शतक जड़े हैं. गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ इस दौरान 1064 रन भी बनाए हैं.
9 – राहुल द्रविड़
इंडियन क्रिकेट की दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड़ भी श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शलगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शुमार हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले राहुल भारत के नौवें बल्लेबाज हैं. द्रविड़ ने 1997 से लेकर 2010 तक भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ 20 मैचों की 32 पारियों में 3 शतक जड़े हैं. राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ इस दौरान 1508 रन भी बनाए हैं.
10 – मोहिंदर अमरनाथ
भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मोहिंदर अमरनाथ 10वें नंबर पर मौजदू हैं. उन्होंने 1985 से लेकर 1987 तक कुल 4 मैचों की 6 पारियों में 2 शतक जड़े हैं.
𝙏𝙞𝙧𝙖𝙣𝙜𝙖 𝙠𝙖 𝙟𝙤𝙨𝙝, 𝙟𝙚𝙚𝙩 𝙠𝙞 𝙖𝙖𝙨, 𝙖𝙪𝙧 𝙧𝙚𝙙 𝙗𝙖𝙡𝙡 𝙠𝙖 𝙟𝙪𝙣𝙤𝙤𝙣!
This Independence Day, cheer for #TeamIndia as they kick off the 2-Match Test Series against Sri Lanka🏏
Watch #SLvIND tomorrow, 9 AM onwards, on Sony Sports Network TV channels &… pic.twitter.com/JdlqdIwlJs
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
| रैंक | भारतीय बल्लेबाज | शतक |
|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | 9 |
| 2 | विराट कोहली | 5 |
| 3 | वीरेंद्र सहवाग | 5 |
| 4 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 5 |
| 5 | चेतेश्वर पुजारा | 4 |
| 6 | नवजोत सिंह सिद्धू | 4 |
| 7 | शिखर धवन | 3 |
| 8 | सौरव गांगुली | 3 |
| 9 | राहुल द्रविड़ | 3 |
| 10 | मोहिंदर अमरनाथ | 2 |
ये भी पढ़ें : AUS vs BAN : मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के इन 2 दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया खास मुकाम
IND vs SL Test : किन 10 भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,