Sport : स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद 15 अगस्त के दिन शतक लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज #INA

Devdutt Padikkal Century : भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर से इतिहास रच दिया गया है. देवदत्त पडिक्कल ने आज यानी स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन इतिहास रच दिया है. उन्होंने 15 अगस्त को भारत के लिए शतक जड़ दिया है. इसके साथ ही देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए 15 अगस्त पर शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली ने ये कारनामा किया है. विराट कोहली भारत के लिए 15 अगस्त पर शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. अब पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अग्सत को शतक लागने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

केशर नुवांथा की गेंद देवदत्त पडिक्कल को, 1 रन, मिड-ऑफ पर ड्राइव किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना शतक पुरा कर लिया. उन्होंने बॉलर एंड की तरफ दौड़ हुए खुशी में मुट्ठी बांधना और हवा में मुक्का मारकर, फिर एक छलांग लगाकर अपने शतक का जश्न मनाया. इस दौरान गंभीर के चेहरे पर मुस्कान है और वह खड़े होकर ड्रेसिंग रूम से ताली बजा रहे हैं.

देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ रचा इतिहास

इस मैच में देवदत्त पडिकक्ल पारी की शुरुआत करने के लिए तब आए, जब यशस्वी जायसवाल 32 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए थे. इसके बाद पडिकक्ल क्रीज पर आए और उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया. पडिक्क्ल ने पहले 81 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए और फिर उन्होंने 134 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ये उनके टेस्ट करियर का मेडन शतक भी हैं. 

पडिक्कल ने लगाया अपना पहला शतक

ये देवदत्त पडिक्क्ल का तीसरा टेस्ट मैच था. उन्होंने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगा दिया है. ये भारत के लिए उनका पहला शतक है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के क्लब में एंट्री मारी ली है. इससे पहले 15 अगस्त पर भारत के लिए सिर्फ विराट कोहली ने शतक लगाया था. अब पडिक्कल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस समय देवदत्त पडिक्कल 101 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं.

टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 229 के पार

अब तक इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 59 ओवर में 230 रन बना लिए हैं. जायवसवाल 37 बॉल में 5 चौकों के साथ 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं केएल राहुल 162 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 77 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट आउट हो गए हैं. इस समय पडिक्कल का साथ कप्तान शुभमन गिल दे रहे हैं. गिल 15 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. 

इन फैक्ट पर भी डालें नजर

नंबर 3 पर टेस्ट शतक बनाने वाले आखिरी भारतीय शुभमन गिल थे, जिन्होंने सितंबर 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया था. उस मैच और अभी चल रहे मैच के बीच 19 टेस्ट मैचों में, भारत ने वन-डाउन पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों का इस्तेमाल किया, और उन्होंने कुल मिलाकर 35 पारियों में पांच 50 से ज़्यादा स्कोर के साथ 27.28 का औसत बनाया.

सौरव गांगुली के बाद देवदत्त पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए नंबर 3 से टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे. नंबर 3 से टेस्ट शतक बनाने वाले भारत के खिलाड़ियों में पडिक्कल शामिल हो गए हैं. इस नंबर 4 – विनोद कांबली, 3 – सौरव गांगुली 1-1  सलीम दुरानी, ​​बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ और देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : बारिश की वजह से बदला मैच का पूरा गणित, सेशन की टाइमिंग भी हुई चेंज, जानिए कितने बजे तक होगा दिन का खेल

स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद 15 अगस्त के दिन शतक लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button