Sport : भारत को बड़ा झटका! LIVE मैच में चोटिल हुए केएल राहुल, मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर, जानें कितनी गंभीर है चोट #INA

KL Rahul injured : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं. उन्हें चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी के दौरान चाय के बाद केएल राहुल मैदान पर आए. इसके तुरंत बाद ही उन्हें बॉडी में दर्द होना शुरू हुआ. इसके बाद वो दर्द से करहाते हुए नजर आए.
केएल राहुल को लगी चोट
उनके दाहिने हाथ में भी तखलीफ हुई. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका उपचार किया लेकिन केएल राहुल खेलने के लायक नजर नहीं आए और उन्हें ड्रेसिंग रूप वापस जाना पड़ गया. केल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौटे हैं. उनकी चोट कितनी गंभीर है, अब तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई की ओर से नहीं किया गया है लेकिन राहुल की चोट गंभीर नजर आ रही है.
KL Rahul is struggling . walk, feel for him, was dominating at Galle. pic.twitter.com/0KF4G6vy1H
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
चोट के बाद राहुल लौटे पवेलियन
आपको बता दें कि, लाइव मैच में चाय के बाद राहुल को बीच पिच में दौड़ना पड़ा और ऐसा लग रहा है कि वह अंपायर को इशारा कर रहे हैं कि उनके दाहिने हाथ में तकलीफ है. ड्रेसिंग रूम में उनका इलाज चल रहा था. वह अभी भी दर्द से कराह रहे हैं. राहुल के दाहिने हाथ को स्ट्रेच करने की कोशिश की और यह और बिगड़ रहा है. असल में उनके बाएं हाथ में बीच वाली और बीच वाली उंगली के बीच भी ऐंठन हो रही है. वह लंगड़ा भी रहे हैं. उन्हें हर जगह ऐंठन हो रही है और वह ड्रेसिंग रूम में वापस जाएंगे. शुभमन गिल क्रीज पर उनकी जगह लेंगे.
KL RAHUL RETIRED HURT ON 77 💔
– Hope he returns later and score the well deserving Hundred in Sri Lanka, he has been the star at Galle with Padikkal. pic.twitter.com/tqpHEiLjlE
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 15, 2026
राहुल ने खेली शानदार पारी
इस मुकाबले में केएल राहुल भारतीय के स्टार बांए हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने देवदत्त पडिकक्ल के साथ 150 रनों की साझेदारी की. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद 127 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
End of 18 overs. #TeamIndia move . 75/1
Vice-captain KL Rahul & Devdutt Padikkal at the crease 🤝
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/WZPvcg83Sc
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
इसके बाद राहुल क्रीज पर चाय काल तक बने रहे. इसके बाद जब वो मैदान पर आए तो चोटिल होने के चलते रिटायर्ड हर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए. राहुल ने पवेलियन वापस जाने से पहले 162 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बना लिए थे. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 63 ओवर में 240 रन बना लिए हैं. इस समय क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 107 रन बनाकर और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर बने हुए हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11
भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका : लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न, जानिए किन विदेशी क्रिकेटर्स ने दीं 15 अगस्त की बधाईं
भारत को बड़ा झटका! LIVE मैच में चोटिल हुए केएल राहुल, मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर, जानें कितनी गंभीर है चोट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,