Sport : IND VS SL: तीसरे दिन की शुरुआत में ही ऑलआउट हुई टीम इंडिया, जानिए पहली पारी में बनाए कितने रन #INA

IND VS SL: भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. पहले सेशन की चौथी गेंद पर ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना 10वां विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में खो दिया है. इस तरह टीम इंडिया की पहली पारी 462 के स्कोर पर सिमट गई है. अब भारतीय गेंदबाजों के कंधों पर विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी. तो आइए जानते हैं भारतीय पारी में क्या-क्या हुआ और किसने कितने रन बनाए.
तीसरे दिन की चौथी गेंद पर ही गिरा भारत का आखिरी विकेट
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत का स्कोर 462/9 था. ऐसे में भारतीय खेमे को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज आखिरी विकेट से पहले कुछ अहम रन जोड़ेंगे, जिससे भारत का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ सके. मगर, ऐसा नहीं हो सका पाया, क्योंकि खेल शुरू होने के बाद चौथी ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा आउट हो गए और भारत का 10वां विकेट गिर गया.
Innings Break!#TeamIndia post 4⃣6⃣2⃣ in the first innings 👏👏
Devdutt Padikkal top-scores with 1⃣6⃣7⃣ 🫡
Fifties from KL Rahul & Dhruv Jurel 👌Over . our bowlers 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/cdMA1JyumY
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
देवदत्त पडिक्कल ने लगाई सेंचुरी
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली. ये बल्लेबाज शतक लगाने के बाद रुका नहीं और 167 रन बनाकर आउट हुआ. पडिक्कल ने अपनी पारी में 230 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का लगाया. इसी के साथ पडिक्कल के टेस्ट करियर का पहला शतक रहा. इसी के साथ वह श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले वह भारत के केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए.
1⃣6⃣7⃣ Runs
2⃣3⃣0⃣ Balls
1⃣5⃣ Fours
1⃣ SixThat was a top-tier knock from Devdutt Padikkal 🔝 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/nJRvxurRBt
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
462 के स्कोर पर सिमटी भारत की पहली पारी
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत के महज 2 बल्लेबाज ही अर्धशतक तक पहुंच सके.
केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 32, कप्तान शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं.
गेंदबाजों के कंधों पर अब दारोमदार
Edged & taken!
𝗪𝗵𝗮𝘁 𝗮 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁 𝗳𝗼𝗿 #𝗧𝗲𝗮𝗺𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗮𝗹𝗹! 🙌 🙌
Mohammed Siraj strikes as Devdutt Padikkal takes the catch 👌
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/86sdYpKcWe
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
ये बात हर किसी को मालूम है कि टेस्ट क्रिकेट में मैच जीतने के लिए टीम को 20 विकेट लेने होते हैं. ऐसे में अब भारतीय गेंदबाजों के कंधों पर जिम्मेदारी है, जो पूरी कोशिश करेंगे कि जल्दी से जल्दी वह अच्छी गेंदबाजी करके श्रीलंकाई टीम की पारी को समेट सकें. बता दें, भारत की ओर से गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई और सलामी बल्लेबाज निसान फर्नांडो को शून्य पर चलता कर दिया. इस तरह टीम इंडिया को गेंद से भी अच्छी शुरुआत मिल गई है और अब गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन के खेल का मजा? जानिए कैसा रहेगा आज भारतश्रीलंका टेस्ट के दौरान गॉल का मौसम
IND VS SL: तीसरे दिन की शुरुआत में ही ऑलआउट हुई टीम इंडिया, जानिए पहली पारी में बनाए कितने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,