खबर शहर , UP: आगरा में बड़ा हादसा टला, चालक की तबीयत बिगड़ी तो ट्रांसफॉर्मर में घुसी बस; मची अफरा-तफरी – INA

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में मुगल रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बस अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मुगल रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे में बस और ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास मौजूद लोग बस की चपेट में नहीं आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button