यूपी – UP: जो बड़े न कर सके, वो स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया; अब इस गांव में बनेगी 300 मीटर लंबी सड़क – INA

1500 लोगों की आबादी वाला छोटा सा गांव, मार्ग का छोटा सा टुकड़ा है बदहाल। जब कभी हो बरसात तो बन जाते हैं नरक जैसा हालात। हर आम ओ खास है परेशान। बावजूद इसके पिछले चार महीनों से नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ों से निराश स्कूली छात्रों ने खुद संभाल ली कमान और पहुंच गए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के दरबार। ज्ञापन सौंपा और लगा दी 300 मीटर टुकड़े को बनवाने की गुहार।