खबर शहर , UP: केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली ‘माल’ की पहचान करने के चार तरीके – INA

घी, पनीर और खोआ सबसे ज्यादा मिलावटी और नकली हैं। इनके 60 फीसदी नमूने फेल हुए। ऐसे आंकड़ों को देख मुख्यमंत्री ने एनालॉग डेयरी उत्पादों को प्रतिबंधित (बैन) कर दिया है। इनकी बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग जांच तेज कर रहा है। पुष्टि होने पर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। ब्रांड भी प्रतिबंधित किया जाएगा।