खबर शहर , Agra News: बारिश में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार, अर्थी पर तिरपाल डालकर निभाई आखिरी रस्म – INA

आगरा की ग्राम पंचायत सैंया के मजरा चकनूपुरा में ग्रामीणों को बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे भीगते हुए शव का दाह संस्कार करना पड़ता है। रविवार को गांव निवासी गीताराम कुशवाह का निधन हो गया था।
बादलों को देखते हुए परिजनों ने दाह संस्कार रोकने की कोशिश की। हालांकि, समय बीतने पर उन्हें वर्षा के बीच ही शव का दाह संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों ने अर्थी पर त्रिपाल लगाकर मुश्किल से यह कार्य पूरा किया।
गांव के मुरारीलाल कुशवाह, बीरी सिंह, थान सिंह आदि ने श्मशान घाट में टिनशेड लगाए जाने की मांग की है।