Sport : IND VS SL: टीम इंडिया 193 रन बनाकर हुई ऑलआउट, जानिए भारत ने श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य दिया? #INA

IND VS SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में भारत का 10वां विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में गिरा और टीम इंडिया 193 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है. भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.
193 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
Innings break!
Rishabh Pant top-scores with 66(69) in the 2nd innings as #TeamIndia set a target of 3⃣7⃣2⃣ for Sri Lanka!
Over . our bowlers 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/FAKQofDM5i
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी 193 के स्कोर पर सिमट गई है. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे बड़ी पारी ऋषभ पंत ने खेली, जो 69 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए.
पिछली पारी में शतक लगाकर आए देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए, केएल राहुल ने 35 रन की पारी खेली. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही सिमट गए. कप्तान शुभमन गिल 8 रन, ध्रुव जुरेल 7, रवींद्र जडेजा 9, मानव सुथार 9, कुलदीप यादव 5 और प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद रहे. इस तरह भारत की दूसरी पारी 193 रन पर ऑलआउट हुई.
Maximum number 1⃣0⃣0⃣ in Test Cricket for Rishabh Pant! 💥
He becomes the first #TeamIndia batter . reach that special milestone in men’s cricket 🫡🫡
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/24yVuJ7FzX
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
भारत ने श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच गॉल में हो रहा है. जहां, भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन का स्कोर बनाया था. वहीं, श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 284 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिल गई थी.
वहीं, अब दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नतीजन, अब टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 372 रनों का लक्ष्य दिया है. इसका मतलब है कि मेजबानों को जीतने के लिए 372 रन बनाने होंगे और मेहमान यानि टीम इंडिया को इसका बचाव करना होगा.
गेंदबाजों के कंधों पर होगा दारोमदार
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने तो अपना काम कर दिया है. अब टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी गेंदबाजों के कंधों पर है. भारतीय गेंदबाज कोशिश करेंगे कि मेजबान बल्लेबाजों को पार्टनरशिप बनाने न दें, क्योंकि यदि विपक्षी बल्लेबाज सेट होते हैं और पार्टनरशिप बनाते हैं तो वह मैच को टीम इंडिया से दूर ले जा सकते हैं.
WTC फाइनल के लिए अहम है ये मैच
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि श्रीलंका के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में गॉल टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त 5वें स्थान पर काबिज है. भारत ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह टीम इंडिया के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और उनका PCT 48.15 है.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देना चाहेगी टीम इंडिया? पारी घोषित करेगी या होगी ऑलआउट
IND VS SL: टीम इंडिया 193 रन बनाकर हुई ऑलआउट, जानिए भारत ने श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,