खबर शहर , UP: आगरा में 22 अगस्त को सजेगी रंगमंच की शाम, जूही बब्बर पेश करेंगी ‘एक लम्हा जिंदगी’; ई-पास के लिए करें स्कैन – INA

कला और नाट्य प्रेमियों के लिए अमर उजाला नाट्य एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रहा है। 22 अगस्त को संजय प्लेस स्थित सूरसदन ऑडिटोरियम में सुप्रसिद्ध नाटक एक लम्हा जिंदगी (ए लव स्टोरी 1938–1979) का मंचन किया जाएगा।

बहुप्रतीक्षित नाटक का लेखन, निर्देशन और मुख्य अभिनय ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी व आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की पुत्री जूही बब्बर सोनी करेंगी। यह नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के अनमोल क्षणों को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से होगा। नाटक में प्रवेश ई-पास या आमंत्रणपत्र के माध्यम से ही संभव होगा। दर्शक दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-पास प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने शहर के सभी कला एवं नाट्य प्रेमियों से समय पर पहुंचकर इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है। ब्यूरो

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button