खबर शहर , Agra News: बुलडोजर के साथ भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च – INA

बाह। राष्ट्र भक्ति एवं तिरंगे के सम्मान में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने बुलडोजर के साथ जैतपुर से जरार तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। जैतपुर से शुरू हुए ट्रैक्टर मार्च का गोपालपुरा, नहटोली, बड़ागांव, बाह, धोबई, जरार में पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया।


राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र तोमर, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में किसानों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। किसानों के शोषण, उत्पीड़न के विरोध में संगठन आवाज को बुलंद करेगा। ट्रैक्टर मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भदौरिया, धीरज सिंह, सौरभ सिंह, डॉ. सीआर बघेल, पप्पू त्यागी, गोलू भदौरिया, रतीराम, राजीव यादव, चंदा यादव आदि रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button