Sport : रवींद्र जडेजा बने संकटमोचक! तोड़ी 95 रनों की साझेदारी, किया ऐसा सेलिब्रेशन, जो तुरंत हो गया वायरल #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. पहले सेशन में जब भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे थे, तब रवींद्र जडेजा एक बार फिर टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने और उन्होंने विकेट चटकाया. जड्डू ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट करके सफलता हासिल की और श्रीलंका की 95 रनों की पार्टनरशिप को तोड़ा, जो इस मैच में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रही थी.
रवींद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को किया आउट
भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में विकेट निकालकर दिया. जडेजा ने 59 रनों पर खेल रहे धनंजय डी सिल्वा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. डी सिल्वा 151 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 59 रन बनाए. श्रीलंकाई कप्तान ने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप बनाई और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में लाकर खड़ा किया था. मगर, इस विकेट के बाद यकीनन भारतीय खेमे ने चैन की सांस ली.
The breakthrough arrives!
And it’s Ravindra Jadeja who strikes 😎
Sri Lanka lose their fifth wicket as Manav Suthar takes the catch 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/sqPlYakFD9
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
रवींद्र जडेजा का सेलिब्रेशन वायरल
ये भी पढ़ें: ‘आउट नहीं दिया जाना चाहिए…’ इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल
रवींद्र जडेजा बने संकटमोचक! तोड़ी 95 रनों की साझेदारी, किया ऐसा सेलिब्रेशन, जो तुरंत हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,