UP News: यूपी में मौत बनकर बरसे बादल! 6 बहे… 10 की मौत, उफनाईं नदियों से कई जिलों में त्राहिमाम – INA

River overflow UP: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, महोबा, बिजनौर और अन्य जिलों में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. अलग-अलग हादसों में छह लोगों के नदी और तेज बहाव में बहने की खबर है, जबकि 10 लोगों की जान चली गई. प्रशासन और राहत-बचाव दल प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं.
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है. शहर के कई हिस्सों में घरों के भीतर पानी घुस गया. रामबाग रेलवे स्टेशन, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का आवास और महिला थाना भी जलभराव की चपेट में आ गए. कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई.
प्रयागराज के कई इलाकों में बारिश से हादसा
प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से एक किसान की जान चली गई, जबकि कच्चा मकान गिरने से छह लोग घायल हुए. प्रयागराज में हादसों का सिलसिला भी जारी रहा. मेजा में चकिया के बारे में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बहरिया में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई. इसी तरह अन्य घटनाओं में भी लोगों के बहने और मौत की सूचनाएं सामने आई हैं.
सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में बिजुल नदी उफान पर है. ग्राम पंचायत परसौई में नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है. सोमवार शाम रामप्रीत खड़वार और बेचई बेगा पानी के तेज बहाव में बह गए. बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में उफनाई बिच्छी नदी में लल्लू और राजकुमार के लापता होने की सूचना है.
बिजनौर में गांवों की ओर बढ़ने लगा है पानी
मिर्जापुर में कर्णावती नदी पार करते समय अशफाक और अड़वा नदी के पुल पर पैर फिसलने से धर्मराज बह गए. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तलाश में लगाया गया है. बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में पानी फिर से गांवों की ओर बढ़ने लगा है. रायपुर खादर गांव के चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया.
वहीं मीरापुर सीकरी के जंगल में भी पानी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. कई स्थानों पर सड़कें और संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं. कानपुर के फफूंद क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई. कन्नौज में मकान की कोठरी गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई. घरों की दीवारें और कच्चे मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में हादसों का खतरा बढ़ गया है.
प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
अरिल नदी में नहाते समय तीन दोस्त तेज बहाव की चपेट में आ गए. एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बचाने के प्रयास किए गए. स्थानीय लोगों और राहत दलों ने नदी में तलाश अभियान चलाया. लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है. प्रशासन की ओर से राहत-बचाव टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: दान का खून और ब्लैक मार्केट में 10 हजार में सौदा बिजनौर के सपा नेता का बेटा ब्लड तस्करी में गिरफ्तार, UP-उत्तराखंड तक फैला था नेटवर्क
यूपी में मौत बनकर बरसे बादल! 6 बहे… 10 की मौत, उफनाईं नदियों से कई जिलों में त्राहिमाम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,