यूपी – Shahjahanpur News: बिजली के खंभे में उतरे करंट से कक्षा दो के छात्र की मौत, शव गोद में लेकर बिलख पड़ी मां – INA

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा कस्बा के मोहल्ला बंगशान स्थित रामनगर कॉलोनी में बिजली के खंभे से उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक असद की मौत हो गई। वह कक्षा दो का छात्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। असद की मां बेटे का शव गोद में लेकर बिलख पड़ी। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। 




जलालुद्दीन अंसारी का पुत्र असद बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में लगे बिजली के खंभे के निकट पहुंच गया और अचानक करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को तड़पता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button