यूपी – Auraiya: ‘हिलता हुआ ढांचा और बिना बाउंड्री का रास्ता’, अनेशों पुल दे रहा हादसों को दावत, ग्रामीणों में आक्रोश – INA

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर पर अनेशों गांव के पास बना पुल करीब 15 साल से मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नीचे से हिलता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के दोनों ओर बाउंड्री न होने के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं।
पशुओं के नहर में गिरकर मरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष जलालपुर गांव का एक ग्रामीण साइकिल समेत पुल से नीचे नहर में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। करीब छह महीने पहले दो स्कूली छात्राएं भी साइकिल समेत नहर में गिर गई थीं।