Sport : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टूटी श्रीलंका की कमर, 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर, जानिए कौन होगा इनका रिप्लेसमेंट? #INA

India vs Sri Lanka second Test : भारत बनाम श्रीलंका के बीच इन दिनों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत ने गाले में श्रीलंका से 165 रनों से जीत लिया था. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 से लेकर 27 अगस्त तक खेला जाने वाला है. कोलंबो में होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम को दूसरे टेस्ट से पहले ट्रपल झटका लगा है. टीम के 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं. अब उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
श्रीलंका क्रिकेट टीम को लगे 3 बड़े झटके
आपको बता दें कि, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जब पहले टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था. तब उस टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका बाहर हो गए थे. इन दोनों खिलाड़ियों ने चोट के बाद मैच फिटनेस हासिल नहीं की थी. ऐसे में उनको पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था. अब दूसरे टेस्ट मैच से भी ये दोनों लगभग बाहर हो चुके हैं. वहीं श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी अब दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं पथुम निसांका के भी रविवार से शुरू होने वाले मैच के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में दूसरे मैच से ये तीनों खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं. अब इनकी जगह पर कौन सा खिलाड़ी टीम में शामिल होगा. आइए जानते हैं.
🚨 BIG BLOW FOR SRI LANKA 🚨
– Pathum Nissanka ruled out.
– Kusal Mendis ruled out.
– Dinesh Chandimal ruled out.All 3 players aren’t available for the second test against India, confirms Sri Lanka head coach Gary Kirsten.#SLvIND pic.twitter.com/rcDa5sRro3
— Cricholic Mrigankaaaa🇮🇳❤️ (@MSDianMrigu) August 19, 2026
किस खिलाड़ी को कब और कैसे लगी चोट
कुसल मेंडिस ने लंका प्रीमियर लीग के शुरुआती राउंड में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है. वहीं पथुम निसांका अभी भी जून में हुई कलाई की सर्जरी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. भारत के खिलाफ पहले मैच में फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए थे. उनके सिर में चोट आई थी. इसके बाद उनकी जगह पर कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में पासिंदु सूरियाबंदारा को जोड़ा गया था. उनको डेब्यू करने का मौका भी मिला था.
किस खिलाड़ी ने किया किसको रिप्लेस
ऐसे में दिनेश चांदीमल को सीधे तौर पर पासिंदु सूरियाबंदारा रिप्लेस कर चुके हैं. वहीं कुसल मेंडिस की जगह पहले ही टेस्ट टीम में निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था. अब तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में जब टीम का स्क्वाड आएगा तब पता चलेगा कि, टीम में किस-किस खिलाड़ी को मौका मिला है.
Head coach Gary Kirsten targets strong response after first Test defeat against India.#WTC27https://t.co/Luxc6KGG0n
— ICC (@ICC) August 19, 2026
श्रीलंका के कोच ने खुद किया खुलासा
श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन ने मीडिया से बात करते हुए खुद कहा कि, ‘कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वह कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे. दिनेश भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इस नजरिए से हमारे पास कुछ खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों के लिए आकर अपनी दावेदारी पेश करने का अच्छा मौका बनता है. ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस देश में फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. यह उनके लिए एक अच्छा मौका है’.
ये भी पढ़ें : आज से कितने दिन बाद शुरू होगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच, बगैर देर किए नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टूटी श्रीलंका की कमर, 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर, जानिए कौन होगा इनका रिप्लेसमेंट?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,