यूपी – Triple Murder: मां ने लड़ी इंसाफ की जंग, दो बहनों ने दिया हत्यारे भाई का साथ तो तोड़ा नाता; ये है पूरी कहानी – INA

बड़ौत की चौधरान पट्टी में पिता ब्रजपाल, बहन अनुराधा व ज्योति की हत्या करने वाले अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर की पैरवी करने के लिए शादीशुदा बहनें . आईं। उन्होंने अमरपाल को जमानत दिलाने का हर संभव प्रयास किया तो सजा से बचाने के लिए न्यायालय में पैरवी भी की। वहीं मां शशिप्रभा ने इकलौते बेटे को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी और अमरपाल की पैरवी करने पर बेटियों से रिश्ता भी खत्म कर दिया। अब शशिप्रभा ने कहा कि न्यायालय के फैसले से संतुष्ट हूं। मेरे पति और दोनों बेटियों को न्याय मिल गया।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button