यूपी – वाह री यूपी पुलिस: बहू की जगह ससुर को बना दिया पीड़ित, मामला उछलने के बाद लीपापोती करने में जुटे अधिकारी – INA

महिला से अश्लीलता और धमकी देने के आरोपी सरसौल निवासी आशीष के टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद नौबस्ता थाने की पुलिस के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। पुलिस ने पहले फोन करने वाले आरोपी के बजाय उसके दोस्त के मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दबाव बढ़ा तो लिखापढ़ी में महिला के स्थान पर उसके 68 वर्षीय ससुर से ही अश्लीलता करना दिखा दिया। मामला उछलने के बाद अधिकारी कह रहे हैं कि सब ठीक हो जाएगा।




बता दें कि नौबस्ता निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि आशीष उसकी बहू को फोन कर परेशान करता है। इस पर मंगलवार रात को पुलिस ने आशीष को बुलाया तो वह शराब के नशे में धुत होकर अपने साथी सहज के साथ थाने पहुंचा और हंगामा किया। इस पर पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया। थोड़ी देर बाद शौचालय जाने के बहाने वहां रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सहज के मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने थाने के एक दरोगा और सिपाही को निलंबित किया था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button