खबर शहर , जीजा के घर आए साले की हत्या: स्टेटस पर छात्रा का फोटो और थप्पड़, इसलिए मारी युवक को गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार – INA

आगरा के अछनेरा के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपी बालिग निकले। उन्होंने पहले पुलिस से खुद को नाबालिग बताया था। इस पर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। उनसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। एक आरोपी की परिवार की युवती का फोटो स्टेटस पर लगाने पर मृतक के दोस्त से उनका विवाद हुआ था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।