Sport : जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में कर ली सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी, WTC में भी बने नंबर-1 #INA

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में इतिहास रच दिया है. इस मैच की पहली पारी में फिफ्टी लगाकर जो रूट ने ऐतिहासिक कीर्तिमान बना दिया है. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के महान सचिन तेंदुलकर की महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दोबारा टीम की कमान संभाल रहे जो रूट ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा फिफ्टी की बराबरी

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ जो रूट ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 68 अर्धशतक लगाए थे. अब रूट के नाम भी 68 अर्धशतक हो गए हैं. इसी मैच में रूट सचिन को पीछे छोड़ नंबर 1 भी बन सकते हैं.

खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे, तब उन्होंने 68 अर्धशतक बनाए थे. जबकि रूट ने सिर्फ 167 मैचों में ही यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर से 33 टेस्ट मैच कम खेले हैं.

जो रूट के WTC में भी बना बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में जो रूट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जो रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दुनियाभर के सभी दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने WTC में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 42 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने अर्धशतक लगाकर हासिल कर लिया. 

WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

जो रूट (इंग्लैंड): 34 मैच, 63 पारियां, 3000* रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 228, औसत 50.13, 8 शतक, 13 अर्धशतक
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 40 मैच, 71 पारियां, 2182 रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 155, औसत 32.56, 3 शतक, 11 अर्धशतक
दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका): 24 मैच, 45 पारियां, 2160 रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 244, औसत 49.09, 6 शतक, 12 अर्धशतक
क्रैग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज): 32 मैच, 64 पारियां, 1994 रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160, औसत 32.68, 3 शतक, 12 अर्धशतक
बाबर आजम (पाकिस्तान): 20 मैच, 37 पारियां, 1918 रन, सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196, औसत 56.41, 4 शतक, 13 अर्धशतक

रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड पर होगी जो रूट की नजर

पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में जो रूट की नजर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के एक रिकॉर्ड पर होगी. बता दें कि घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अभी पोटिंग के नाम दर्ज है. पोंटिंग ने अपने घर ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 7578 रन बनाए थे. जबकि जो रूट भी अपने घर इंग्लैंड में अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 7542 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 952 रनों का वो ऐतिहासिक अभिशाप, जिसने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम को टेस्ट क्रिकेट से किया दूर, जानें इनसाइड स्टोरी

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में कर ली सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी, WTC में भी बने नंबर-1





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button