खबर शहर , एडीए में बड़ा फेरबदल: प्रवर्तन प्रभारी और अभियंता बदले, टाउन प्लानर से छिना प्रभार; अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम – INA

आगरा में अवैध निर्माणों पर लगाम नहीं कसने और लगातार शिकायतों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बड़ा बदलाव करते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी और अवर अभियंता बदल दिए हैं।
टाऊन प्लानर ऋचा कौशिक से भी प्रभारी प्रवर्तन का चार्ज छिन गया है। जबकि मोहम्मद अमीन को प्रवर्तन अनुभाग से उपाध्यक्ष ने कार्यमुक्त कर दिया है। उपाध्यक्ष एम अरुनमोली ने एडीए सचिव संजय कुमार को ताजगंज-प्रथम, ताजगंज-द्वितीय, छत्ता-प्रथम और छत्ता-द्वितीय वार्ड की कमान सौंपी है। संयुक्त सचिव सुरेन्द्र बहादुर सिंह को कोतवाली, शाहगंज, रकाबगंज/कैंट और फतेहपुर सीकरी वार्ड का प्रभारी बनाया गया है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के निलंबन के बाद अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार को लोहामंडी, हरीपर्वत-प्रथम, हरीपर्वत-द्वितीय और हरीपर्वत-तृतीय वार्ड का प्रभार मिला है।