Sport : IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. 27 अगस्त तक चलने वाले इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है. इसका पूरा हिंट टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से हुआ है. आज यानी 21 अगस्त शुक्रवार को टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. कोलंबो में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिसाल लिया.
इस अभ्यास सत्र के दौरान एक बड़ा हिंट मिला है, जो भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से कोलंबो के सिहाली स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले मैच पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है. अभ्यास सत्र से मिले इस हिंट से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. ये पूरा मामला क्या है. इंडियन क्रिकेट टीम को कैसे बड़ा नुकसान हो सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं
Think Tank Meeting underway at SSC Colombo! #SLvsIND #TeamIndia pic.twitter.com/1VbynQlY9w
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका
भारतीय टीम के आज के प्रैक्टिस सेशन में दो खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया है. इन 2 खिलाड़ियों में टीम के सालामी बल्लेबाज केएल राहुल और भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी आज टीम के साथ कोलंबो में अभ्यास करने नहीं आए. ऐसे में सभी ने नेट्स में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने कोई अभ्यास नहीं किया. इन दोनों का प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेना दूसरे टेस्ट मैच से इनके बाहर होने की ओर संकेत दे रहा है. अगर ऐसा हुआ तो ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोलंबो टेस्ट से पहले बड़ा झटका होगा.
Indian Team starts Training at SSC, Colombo.
KL Rahul & Kuldeep Yadav missing the session #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/JsOQ9YKvFE— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
क्या ये दो खिलाड़ी होंगे दूसरे टेस्ट से बाहर?
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. उनको पूरी बॉडी में क्रैंप आ रहे थे. उनके हाथ की बीच वाली उंगली में चोट थी, जिसके चलते पहले टेस्ट मैच के डे-1 के अंत से पहले ही उन्हें दर्द में मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद राहुल ने रेट किया और इलाज के बाद वो बाद में बल्लेबाजी करने के लिए भी आए. वहीं राहुल को दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन अब अगर उनकी चोट ठीक नहीं हुई है और उनकी रिकवरी पूरी तरह से नहीं हुई है, तो उनको दूसरे टेस्ट से रेस्ट दिया जा सकता है.
वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर उनकी जगह पर सारांश जैन को प्लेइंग-11 में मौका देने की तमाम रिपोर्ट सामने आ रही हैं. कुलदीप यादव का प्रदर्शन भी पहले टेस्ट में इतना खास नहीं रखा था. अब उनको दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खिलाना भी श्रीलंका की स्पिन ट्रेक पिचों पर टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.
Wicket inspection for one more time – Coach, Selector & Captain before Indian Team Wraps up Practice at SSC, Colombo! #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/uCQB9FFjSt
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 21, 2026
केएल राहुल तो आराम के लिहाज से इस प्रैक्टिस सेशन से रिलीफ दिया गया होगा. वहीं कुलदीप यादव का हिस्सा न लेना गंभीर सवाल खड़े करता है. क्या ऐसा में सारांश जैन को टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, और गुरनूर बरार.
ये भी पढ़ें : नौकरी छूटी, तंगी में गुजारा जीवन, सुने समाज के ताने… जानिए कौन हैं जैकब मार्टिन? जिन्हें 22 साल पुराने केस में मिली क्लीन चिट
IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,