Sport : टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, सचिन और द्रविड़ समेत ये 10 बल्लेबाज लिस्ट में मौजूद #INA

Most Fifties in Test : टेस्ट क्रिकेट काफी रोमांचक फॉर्मेट हैं. इस 5 दिनों के रेड बॉल मुकाबले में खिलाड़ियों की असली परीक्षा होती है. हर बॉल पर बल्लेबाज को गेंदबाज के द्वारा टेस्ट किया जाता है. टेस्ट मैच में सुबह, दोपहर और शाम हर मौसम से आपको गुजरना पड़ता है. इसके बावजूद बल्लेबाज रनों का अंबार लगाते हैं, वहीं गेंदबाज भी पूरा दमखम लगाकर विकेट चटकाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड हैं. अब इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट उनके रिकॉर्ड्स को लगातार धवस्त कर रहे हैं.

दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. हेडिंग्ले, लीड्स में जो रूट ने पहली पारी में अर्धशतक लगा दिया है. वो 66 रनों की पारी खेलकर आउट हुए ये उनका टेस्ट क्रिकेट का 68वां अर्धशतक था. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. आज हम आपको इस मौके पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.  

टेस्ट में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया से लेकर श्रीलंका जैसी टीमों के कई बल्लेबाज शामिल हैं. इस टॉप-10 की लिस्ट में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है. आइए टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं.

1 – सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1989 से लेकर 2013 तक 200 मैचों की 329 पारियों में कुल 68 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके नाम 15921 रन भी दर्ज हैं. सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक भी हैं.

2 – जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है. जो रूट ने 2012 से लेकर 2026 तक 167 मैचों की 305 पारियों में कुल 68 अर्धशतक लगाए हैं. जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 14180 रन भी बना चुके हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक भी दर्ज हैं.

3 – शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण च्रंदपॉल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. चंद्रपॉल ने 164 मैचों की 280 पारियों में कुल 66 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 11867 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 30 शतक भी मौजूद हैं.

4 – राहुल द्रविड़

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़, जो टेस्ट क्रिकेट में दीवार के नाम से जाने जाते थे. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. द्रविड़ ने 1996 से लेकर 2012 तक 164 मैचों की 286 पारियों में कुल 63 अर्धशतक लगाए हैं. द्रविड़ के नाम 13288 रन बनाए हैं. उन्होंने 36 शथक भी लगाए हैं.

5 – एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. बॉर्डर ने 1978 से लेकर 1994 तक कुल 63 अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11174 रन भी बनाए हैं. उनके नाम 27 शतक भी दर्ज हैं.

6 – रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोटिंग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं. उन्होंने 1995 से लेकर 2012 तक 168 मैचों की 287 पारियों में कुल 62 अर्धशतक लगाए हैं. पोटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 13378 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 41 शतक भी दर्ज हैं.

7 – जैक्स कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस भी इस लिस्ट में शुमार हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर बने हुए हैं. कैलिस ने 1995 से लेकर 2013 तक कुल 166 मैचों की 280 पारियों में कुल 58 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 13289 रन और कुल 45 शतक दर्ज हैं.

8 – एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 2006 से लेकर 2018 तक 161 मैचों की 291 पारियों में 57 अर्धशतक लगाए हैं. कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 12472 रन बनाए हैं. उनके नाम कुल 33 शतक भी दर्ज हैं.

9 – कुमार संगकारा

श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 2000 से लेकर 2015 तक 134 मैचों की 233 पारियों में 52 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम टेस्ट मैचों में 12400 रन दर्ज हैं. संगकारा ने टेस्ट में 38 अर्धशतक भी लगाए हैं.

10 – महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज महेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी की सूची में 10वें स्थान पर मौजूद हैं. जयवर्धने ने 1997 से लेकर 2014 तक 149 मैचों की 252 पारियों में 50 अर्धशतक लगाए हैं. जयवर्धने के नाम टेस्ट में 11814 रन दर्ज हैं. वो टेस्ट में 34 शतक भी जड़ चुके हैं.

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशमैचअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकरभारत20068
2राहुल द्रविड़भारत16363
3वीवीएस लक्ष्मणभारत13456
4सुनील गावस्करभारत12545
5चेतेश्वर पुजाराभारत10335
6दिलीप वेंगसरकरभारत11635
7गुंडप्पा विश्वनाथभारत9135
8सौरव गांगुलीभारत11335
9वीरेंद्र सहवागभारत10432
10विराट कोहलीभारत12331

ये भी पढ़ें : Explainer: आखिरकार क्रिकेट बोर्ड क्यों करते हैं खिलाड़ियों की NOC कैंसिल? जानिए अफगानिस्तान ने नूर अहमद को क्यों दी सजा

टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, सचिन और द्रविड़ समेत ये 10 बल्लेबाज लिस्ट में मौजूद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button