खबर शहर , UP: ब्रज में सपा काी पीडीए सियासत, गुर्जर नेताओं को सौंपी जातीय गोलबंदी की कमान; तीन दिन चलेगा जन संवाद – INA

समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के साथ जातीय गोलबंदी तेज कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इन क्षेत्रों में जातीय समीकरणों को साधने के लिए अपने प्रमुख गुर्जर नेताओं को मैदान में उतारा है।


राजनीतिक रणनीति के तहत, मेरठ की सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान 23 अगस्त को आगरा के फतेहाबाद स्थित राजाराम हाईस्कूल में आयोजित पीडीए जन-पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर को उनके सजातीय समाज के बीच पैठ मजबूत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

लल्ला गुर्जर 22 अगस्त को मथुरा के छाता, 23 को बुलंदशहर के सिकंदराबाद, 24 को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और 25 अगस्त को बागपत में जन संवाद करेंगे। इन नेताओं को भ्रमण के बाद निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button