अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला:मोदी सरकार में भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश से भी पिछड़ा- INA NEWS

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए भारत की प्रति व्यक्ति आय को लेकर चिंता व्यक्त की है। अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि देश की प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत अब पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है। केजरीवाल ने दावा किया कि आज भारत की सालाना प्रति व्यक्ति आय लगभग $2800 है, जबकि बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर $2900 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के आंकड़ों से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब भारत की प्रति व्यक्ति आय बांग्लादेश से काफी आगे थी। उस समय भारत की प्रति व्यक्ति आय $1600 थी और बांग्लादेश की $1100 थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश भारत से आगे निकल गया है। दुनिया के अन्य देशों की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्विट्जरलैंड की प्रति व्यक्ति आय $1,15,000, सिंगापुर की $99000 और अमेरिका की $90,000 है। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में देश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना था। देश को विश्व गुरु बनाने और विकसित राष्ट्रों के समकक्ष खड़ा करने का सपना दिखाया गया था, लेकिन आर्थिक नीतियों की नाकामी के कारण 12 वर्षों के भीतर देश की आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई कि भारत पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी पीछे छूट गया है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |