MP के 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट:उत्तराखंड में 107 सड़कें बंद, यूपी में बाढ़ से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित- INA NEWS

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शनिवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट है। यूपी में लगातार बारिश हो रही है। गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी इलाकों तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। उत्तराखंड में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य में 107 सड़कें बंद हैं और प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर फिर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। राजस्थान में शनिवार को 13 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त से चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है। इससे पहले, गुरुवार को धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बरसात हुई। वहीं, जयपुर में सबसे ज्यादा 17 MM पानी बरसा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button