UP News: गजब हो गया! UP पुलिस की गाड़ी से टकराई कार और खुली ‘सोने की खान’, बैग से निकला 10 KG गोल्ड – INA

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक कार हादसे के बाद पुलिस को कार के अंदर से बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कार की टक्कर कांवड़ यात्रा की ड्यूटी से लौट रही पुलिस की गाड़ी से हुई थी. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग मिला. बैग के अंदर सोने के बिस्किट रखे हुए थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया.

घटना तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक, देर रात कांवड़ यात्रा की ड्यूटी से पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक कार से टक्कर हो गई. हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर कार की जांच शुरू की. इसी दौरान कार के अंदर रखे बैग पर उनकी नजर पड़ी.

बैग खोलते ही चौंक गए पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों ने जब बैग को खोलकर देखा तो उसमें सोने के बिस्किट रखे हुए थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैग से सोने के कुल 10 बिस्किट बरामद हुए हैं. सोने की कुल मात्रा करीब 10 किलो बताई जा रही है, हालांकि अभी तक पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कार में सोना मिलने के बाद पुलिस ने उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि इतना सोना वे कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाया जाना था. सोने से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात भी खंगाले जा रहे हैं.

कस्टम टीम को दी गई सूचना

मामला संदिग्ध होने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी. कस्टम विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, जो बरामद सोने से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच करेगी. इसके अलावा सोने की वास्तविक मात्रा और शुद्धता की पुष्टि के लिए स्थानीय सुनार को भी मौके पर बुलाया गया है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद सोना वैध तरीके से ले जाया जा रहा था या फिर इसके पीछे किसी तरह की तस्करी का मामला है. दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल बरामद सोने की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. करीब 10 किलो सोना होने की जानकारी शुरुआती स्तर पर सामने आ रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद बिस्किट का कुल वजन कितना है और उनकी बाजार कीमत कितनी है.

हादसे के बाद हुई सामान्य चेकिंग में इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलने से मामला चर्चा में आ गया है. पुलिस और कस्टम विभाग अब पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. अधिकारियों की जांच के बाद ही सोने के स्रोत, उसके मालिक और उसे ले जाने के उद्देश्य की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

गजब हो गया! UP पुलिस की गाड़ी से टकराई कार और खुली ‘सोने की खान’, बैग से निकला 10 KG गोल्ड


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button