खबर शहर , ये तो हद ही हो गई: एक विषय का परिणाम सुधरवाने गया, दो में कर दिया फेल; अब नई मुसीबत में पड़ गया छात्र – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कामकाज का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा। परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर सवाल पहले भी उठते रहे हैं, अब तो अंकपत्र अपडेट न होना भी छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बन गई है। एक ताजा मामले में बीएससी के छात्र ने पुनर्परीक्षा का अंकपत्र अपडेट करने के लिए आवेदन किया। वह तो अपडेट हुआ नहीं, उसे दो अन्य विषयों में फेल बता दिया गया। अब वह इस नई समस्या के साथ पटल-दर-पटल भटकने के लिए मजबूर है।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button