Sport : IND vs SL : शुभमन गिल कोलंबो में रचेंगे इतिहास, 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर जो रूट को छोड़ सकते हैं पीछे #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल देश के स्टार बल्लेबाजों में शुमार हैं. उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस समय गिल टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे रहे हैं. गिल वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में वो नंबर 4 पर आकर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालते हैं. अब उनके पास भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में धमाल मचाने का मौका होगा.
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से होने वाली है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल 9:30 बजे आएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. गिल जो रूट का एक बड़ा रिकॉर्ड इस दौरान तोड़ना चाहेंगे.
𝐅𝐮𝐥𝐥 𝐭𝐡𝐫𝐨𝐭𝐭𝐥𝐞 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐨𝐚𝐝 𝐭𝐨 𝐖𝐓𝐂 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥!⚡
Maximum points on the radar, a series win in sight, and no slowing down for #TeamIndia.🔥
Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/Yj0A8vNgNU
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 20, 2026
गिल बनेंगे शतकों के बादशाह
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने डब्ल्यूटीसी 2025-27 में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. वो इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ साथ जो रूट को पीछे छोड़ देंगे.
गिल मारेंगे रूट और ब्रूक के क्लब में एंट्री
शुभमन गिल डब्ल्यूटीसी 2025-27 में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं. गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं. डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं. रूट 1174 और ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं. ऐसे में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल 26 रन बनाते ही. ड्ब्लूयटीसी 2025-27 में 1000 रन पूरे कर लेंगे.
गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 3000 टेस्ट रन पूरे करने का बेहतरीन मौका होगा. गिल अगर कोलंबो में 7 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार भी पूरे कर लेंगे. गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेले 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.
All in readiness in Galle for the #SLvIND Test Series 🏆
Captain Shubman Gill and #TeamIndia are all set 🏟️ pic.twitter.com/58Yo7gb3yT
— BCCI (@BCCI) August 14, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल गाले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. गिल पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में बेरंग नजर आए थे. पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे, वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. ऐसे में अब गिल के पास कोलंबो में एक बार फिर धमाल मचाने का मौका होगा. वो इस मैच में बल्ले से रनों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, अनुभवी ऑलराउंडर को मिलेगा चांस, जानिए कौन होगा बाहर
IND vs SL : शुभमन गिल कोलंबो में रचेंगे इतिहास, 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर जो रूट को छोड़ सकते हैं पीछे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,