खबर शहर , विरोध न आया काम: आगरा के जगनेर रोड पर चला बुलडोजर, टिनशेड, होर्डिंग किए ध्वस्त; वसूला गया जुर्माना – INA

आगरा नगर निगम ने शुक्रवार को जगनेर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। खेरिया मोड़ से जगनेर रोड पर नगर निगम सीमा तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराया गया। टिनशेड, तिरपाल, होर्डिंग, बैनर और बोर्ड जब्त किए गए और दुकानदारों से 17500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया।


नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया। टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों और अन्य लोगों ने विरोध जताया लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स और नगर निगम की टास्क फोर्स के चलते कार्रवाई जारी रही।

इस दौरान जोनल अधिकारी ताजगंज जोगेंद्र सिंह, जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा, एसएफआई अभय यादव और प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button