Sport : हारकर भी मेडल जीत गईं भारत की 2 बेटी, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में त्रिशा-गायत्री के हाथ लगा ब्रॉन्ज #INA

BWF World Championships : वो कहते हैं ना कि, हारकर जीनते वाले को बाजीगर कहते हैं. ऐसा ही कुछ भारत की बेटियों ने कर दिखाया है. भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिया है. हालांकि महिला डबल्स के सेमीफाइनल में भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हार मिली, जिससे उनका सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया लेकिन उन्होंन देश को कांस्य पदक दिला दिया है.
त्रिशा-गायत्री ने भारत को दिया ब्रॉन्ज मेडल
दरअसल, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला गया, जहां भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी की टक्कर चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग से हुई. इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को चीनी जोड़ी से हार मिली और वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाईं. चीनी जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया.
Watch: India’s Treesa Jolly and Gayatri Gopichand spoke . the media after their semi-final loss at the BWF World Championships in New Delhi on Saturday. The Indian women’s doubles pair claimed the bronze medal. pic.twitter.com/KjzKpUGYP4
— . (@ians_india) August 22, 2026
ये मुकाबला 71 मिनट तक चला. सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी जोड़ी ने त्रिशा-गायत्री को 18-21, 21-13, 21-8 से शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया. इस हार के साथ ही त्रिशा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी बनने की उपलब्धि हासिल करने से भी चूक गई. त्रिशा और गायत्री की हार के साथ ही भारत का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है. क्योंकि भारत के बाकी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी अपने अगले दो मैच, जानिए पूरा शेड्यूल
हारकर भी मेडल जीत गईं भारत की 2 बेटी, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में त्रिशा-गायत्री के हाथ लगा ब्रॉन्ज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,