Sport : भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के हाथों 1-3 से मिली हार, हरमनप्रीत की टीम पर मंडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा #INA

Hockey World Cup 2026 : एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2026 में आज यानी 22 अगस्त (शनिवार) भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से हुआ. भारत और नीदरलैंड के बीच दूसरे राउंड का मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला गया. ये मैच भारत के लिए जरूरी था, अगर उसे वर्ल्ड कप में आगे बढ़ना था तो, लेकिन भारत को नीदरलैंड ने इस मुकाबले में 1-3 से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारतीय हॉकी फैंस को बड़ा धक्का लगा है. क्योंकि टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने का सफर अब मुश्किल हो चुका है.

भारत-नीदलैंड के शुरुआत में हुआ धमाकेदार मुकाबला

इस मुकाबले की शुरुआत काफी शानदार रही और दोनों टीमों ने पहले और दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया. इस दौरान भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर को सेव किया. वहीं हरमनप्रीत कौर तीसरे क्वार्टर में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाए और उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए. ये तीसरे क्वार्टर के बीच तक 0-0 की बराबरी पर था लेकिन इसके बाद नीदरलैंड ने पहला गोल किया और स्कोर 0-1 कर दिया.

इन 3 खिलाड़ियों ने दागे नीदरलैंड के लिए गोल

नीदरलैंड के लिए पहला गोल टेल्जेनकैंप डुको ने किया. उनका ये गोल मैच के 40वें मिनट में आया. इसके बाद टीम के लिए दूसरा गोल होडेमेकर्स टीजेप

ने किया. उन्होंने 50वें मिनट में ये गोल किया और अपनी टीम की बढ़त को अहम मुकाबले में 2-0 कर दिया. इसके बाद भारत को 52वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और हमनप्रीत सिंह मैच में वापसी भारत की कराई और पहला गोल दाग दिया. इसके साथ स्कोर 1-2 हो गया. इसके बाद मुकाबले में भारत कोई और गोल नहीं कर पाया और नीदरलैंड के लिए 54वें मिनट में वैन डैम थिज ने एक और गोल कर दिया. इसके साथ ही भारत मैच 1-3 से मैच हार गया.

भारत का पहले राउंड में रहा था कैसा प्रदर्शन

आपको बता दें कि, पहले राउंड के तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई है. पहले राउंड में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेल्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे राउंड के पहले ही मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही लगभग साफ हो गया है कि भारत टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का मौका शायद ही मिल पाए.  

बताते चलें कि दूसरे राउंड में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ पूल ‘ई’ में रखा गया है. भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है. ऐसे में उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा. अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में 24 अगस्त को अर्जेंटीना से भिड़ेगी. भारत के दोनों मुकाबले वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवेन में खेला जाएंगे. ये मुकाबला भारत के समय के अनुसार 6:15 से खेला जाएगा.  

ये भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी अपने अगले दो मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

 

भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के हाथों 1-3 से मिली हार, हरमनप्रीत की टीम पर मंडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button