UP News: UP में स्कूलों को लेकर फर्जी वीडियो पर CM योगी सख्त, FIR के दिए आदेश – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कतिपय जनपदों में स्कूल-कॉलेजों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने निर्देश दिए कि गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने मिड-डे मील, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय और कक्षाओं की स्थिति की स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को अच्छी सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिलें और पठन-पाठन का बेहतर वातावरण बना रहे. बाल वाटिकाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए.

चीनी की जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

दूसरी ओर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश में चीनी के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

राज्य सरकार के मुताबिक, प्रदेश की चीनी मिलों में इस समय कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक मौजूद है. इसमें सहकारी चीनी मिलों के पास 23.60 लाख क्विंटल, कॉर्पोरेशन की मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध है.

30 दिनों से अधिक चीन स्टॉक नहीं करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था 30 दिनों से अधिक की जरूरत के बराबर चीनी का स्टॉक जमा न कर सके. साथ ही, एक बार में 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक रखने वाले डीलरों की जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. सरकार ने कहा कि आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) और अन्य लागू कानूनों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP देश का विकास इंजन, 1 ट्रिलियन डॉलर की ओर उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन में बोले CM योगी

UP में स्कूलों को लेकर फर्जी वीडियो पर CM योगी सख्त, FIR के दिए आदेश


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button