खबर शहर , Agra News: मेजबान खिलाड़ियों ने कसी कमर, शम्सी से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद – INA

आगरा। जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय स्नूकर प्रतियोगिता के लिए मेजबान शहर के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। घरेलू टेबल पर आगरा का दल प्रदेशभर के मजबूत खिलाड़ियों को चुनौती देगा। खिलाड़ियों को घरेलू माहौल और दर्शकों के समर्थन का लाभ मिलने की उम्मीद है।


युवा फरदीन शम्सी दल की प्रमुख उम्मीदों में से एक हैं और वह प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। वे यूपी कनिष्ठ स्नूकर प्रतियोगिता में उपविजेता और प्रदेश कनिष्ठ वरीयता में दूसरे स्थान पर रहे। जनवरी में बहादुरगढ़ में हुई राष्ट्रीय स्नूकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने बड़े मंच का अनुभव प्राप्त किया है। फरदीन ने बताया कि उसी अनुभव को अब वे अपनी तैयारी में शामिल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्नूकर और बिलियर्ड्स संघ के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि स्नूकर में तकनीक, धैर्य और दबाव में सही शॉट का चयन महत्वपूर्ण होता है। फरदीन संतुलित खिलाड़ी हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button