Sport : 4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन #INA

Vaibhav Sooryavanshi In Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी का आगाज हो चुका है, जिसमें पहला क्वार्टरफाइनल मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेला जा रहा है. इस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि हर कोई वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए उत्साहित था. ईस्ट जोन की ओर से ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन ये तो तय था कि उन्होंने अपना अप्रोच नहीं बदला… आइए जानते हैं वह कितने रन बनाकर आउट हुए.
ईस्ट जोन कर रही पहले बल्लेबाजी
नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर नॉर्थ ईस्ट जोन के कप्तान रंगसेन जोनाथन ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां, ईशान किशन की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है.
Presenting the Playing XIs of North Zone and West Zone 🙌🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/1pSWFwHa1K#DuleepTrophy pic.twitter.com/2C3ZauIrx8
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी पहली पारी में हुए आउट
बेंगुलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे. सभी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई थीं और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. मगर, वैभव उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए और अपना विकेट गंवा बैठे.
वैभव की पारी की बात करें, तो उन्होंने बिसवरजित कोंठोजम की 2 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और डिफेंड किया. मगर, फिर लगातार 2 गेंदों पर 2 चौके बटोरे. लेकिन, फिर बिश्वोरजीत कुंतौजम ने वापसी की और अगली गेंद डॉट रही और फिर वैभव अगली ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.
Exciting early battle 🔥
4️⃣,4️⃣,🇼
Bishworjit Konthoujam wins the contest against Vaibhav Sooryavanshi 👌#DuleepTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU pic.twitter.com/4xGnLaAhpx
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में अपने नाम का लोहा मनवाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रनों का रहा है. वह एक बार ही अर्धशतक तक पहुंचे हैं. वैभव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 29 चौके और 6 छक्के लगाए हैं.
दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए भले ही वैभव पहली पारी में कुछ खास न कर सके हो, लेकिन अब दूसरी पारी में यकीनन उनकी टीम को अपने स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ईशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार
रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), कंगबम प्रियोजीत सिंह, जोसेफ, लालथनखुमा, फेइरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमतुर, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, तेची नेरी, बेंच
ये भी पढ़ें: IND VS SL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सारांश जैन का हुआ डेब्यू, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,