UP News: GenZ से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले ECI ज्ञानेश कुमार का कल से यूपी दौरा – INA

भारत निर्वाचन आयोग ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दो दिन के लिए कल से यूपी का दौरा करेंगे. इस दौरान चुनाव आयुक्त GenZ के साथ संवाद करेंगे. इस दौरे का मुख्य मकसद जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना है. यह दौरा युवाओं और भविष्य के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने पर केंद्रित होगा.

दरअसल, 24-25 अगस्त को दो दिनों के लिए चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के साथ कई अधिकारी शामिल हैं. इस दौरान 24 अगस्त को ज्ञानेश कुमार कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में छात्रों से बातचीत करेंगे. कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन (बातचीत का सत्र) आयोजित किया जाएगा. इसके बाद, वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे.

ECI-नेट के बारे में एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन

ELC (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) और ECI-नेट के बारे में एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. लखनऊ में सम्मेलन के इस पहले चरण में 20 जिलों के अधिकारी भाग लेंगे. इसमें डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, स्कूलों के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर और मीडिया नोडल ऑफिसर हिस्सा लेंगे. ELC (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) को ‘ELC 2.0’ में अपग्रेड करने की योजना पर काम चल रहा है. स्कूलों और कॉलेजों में ELC को साल भर सक्रिय और डिजिटल रूप से सक्षम बनाया जाएगा.

चुनाव आयुक्त 500 BLO से करेंगे सीधे बातचीत

इसके बाद 25 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लगभग 500 BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ सीधे बातचीत करेंगे. इस बातचीत में लखनऊ और आसपास के जिलों के बूथ लेवल ऑफिसर शामिल होंगे. बातचीत BLO के जमीनी अनुभवों और सुझावों पर केंद्रित होगी. विचार-विमर्श चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाने पर केंद्रित होगा. लखनऊ के बाद मेरठ और वाराणसी में भी क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग का यह दौरा महत्वपूर्ण है.

GenZ से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले ECI ज्ञानेश कुमार का कल से यूपी दौरा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button