खबर शहर , Agra News: स्वास्थ्यकर्मी ने स्टीमर से पहुंचकर कांवड़ यात्री को दी दवा – INA

पिनाहट। रविवार शाम पिनाहट चंबल घाट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कावड़ यात्रियों को दवा वितरित की गई। एक कावड़ यात्री ने दर्द और अन्य परेशानी होने की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दी। यात्री की स्थिति को देखते हुए डॉ. प्रमोद कुशवाहा उसके साथ स्टीमर से मध्य प्रदेश की सीमा तक गए। वहां उन्होंने यात्री की जांच कर उसे आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इसी दौरान विष्णु परिहार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button